आज (9/3/2026) आर्ष विद्या समाजम के नए केंद्र का उद्घाटन दिल्ली–गुरुग्राम में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्रीमद् स्वामी विज्ञानानंदजी ने भद्रदीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और आशीर्वचन प्रदान किए। आर्ष विद्या समाजम के संस्थापक एवं निदेशक आचार्य श्री के. आर. मनोज जी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
VHP के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री सुरेंद्र जैन जी, DLF फेज़-2 की काउंसिलर ज्योत्सना यादव जी, उनके पति श्री विपिन यादव जी, वार्ड 28 के काउंसिलर कुनाल यादव जी, श्रीमद् स्वामी संत बालक दास जी तथा HRDS के संस्थापक जनरल सेक्रेटरी श्री अजी कृष्णन जी सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी शुभकामनाएँ अर्पित कीं।
विशाली शेट्टी ने स्वागत भाषण दिया तथा डॉ. अनघा जयगोपालन ने कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किया।
समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथियों को आचार्य श्री के. आर. मनोज जी ने पोनाडा (सम्मान शाल) ओढ़ाकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर आर्ष विद्या समाजम् की प्रासंगिकता को दर्शाने वाला एक डॉक्यूमेंटरी वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
नया केंद्र गुरुग्राम के DLF फेज़-2, सेक्टर-25 में स्थित L-27/6 पते पर कार्यरत है।