दिव्य शरीर स्वीकार करना
ज्योतिलिंग रूप में आविर्भाव के बाद, श्री परमेश्वर कारणशरीर में भी प्रकट हुए। कारणलोक में वे महारुद्र और सूक्ष्म लोक में शिव शंकर ऋषि, और स्थूललोक में भूमि पर आदियोगी आदिनाथ (दक्षिणामूर्ति) के दिव्य देह स्वीकार किए। विविध गुरु परंपराएं यह प्रस्तावित करती हैं की तीनों लोकों को सनातन धर्म का उपदेश देने के लिए परमेश्वर ने इन दिव्या देहों को स्वीकार किया। शरीर की परिधियां और लोक नियम – इन सबसे अछूते श्री परमेश्वर, बिना माता-पिता के,अपनी शक्ति के बल पर शरीर स्वीकार करते हैं। (उदाः नरसिंह, गणपति आदि दिव्य देह हैं।) माया शरीर के पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं – दिव्य देह, प्रत्यक्ष रूप, भव शरीर, विभूति काय, लिंग शरीर, लीला रूप, इत्यादि।
इस पृथ्वी पर आर्ष गुरु परंपरा के माध्यम से लोककल्याण के लिए मानव जाति को सनातन धर्म (वेद) देने के लिए श्री परमेश्वर द्वारा मानवरूप में प्रकट होने का दिन है- ऐसा भी कहा गया है। परमेश्वर के मानवरूप को आदिनाथ/दक्षिणामूर्ति इत्यादि नामों से पुकारते हैं। यह ध्यान श्लोकों के अनुसार चित्रित शिवरूप है। (परमेश्वर का प्रतीक अवयवरहित शिवलिंग है।) वल्कल और बाघ की खाल पहने जटाधारी के रूप में ऋषियों के सामने प्रकट होने वाले श्री परमेश्वर का प्रत्यक्ष मानव रूप परमगुरु दक्षिणामूर्ति ऋषि हैं।
शांतं पद्मासनस्थं शशिधरमकुटं पंचवक्त्रं त्रिनेत्रं
शूलं वज्रं च खड्गं परशुमभयदं दक्षभागे वहन्तं
नागं पाशं च घण्टां प्रलयहुतवहं सांकुशं वामभागे सर्वालंकारदीप्तं (नानालंकार दीप्त) स्फटिकमणिनिभं पार्वतीशं नमामि।
अर्थ: हम शांत और पद्मासन में बैठे हुए, चंद्रमा से सजे हुए, पांच मुख वाले, तीन नेत्र वाले, शूल, वज्र और खड्ग धारण किए हुए, दक्षिण हाथ में नाग और पाश और घंटा धारण किए हुए, प्रलय के अग्नि को वहन करने वाले और वाम भाग में अंकुश धारण किए हुए, सभी अलंकारों से दीप्त, स्फटिक माणिक्य के समान, पार्वती के पति दक्षिणामूर्ति को नमस्कार करते हैं।
इसका पाठभेद भी है-
शान्तं पद्मासनस्थं शशिधरमकुटं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रं ।
शूलं वज्रं च खड्गं परशुमभयदं दक्षिणाङ्गे वहन्तम् ।
नागं पाशं च घण्टां डमरुकसहितं साङ्कुशं वामभागे ।
नानालङ्कारदीप्तं स्फटिकमणिनिभं पार्वतीशं नमामि ।।
इस ध्यान श्लोक में जिसका वर्णन किया गया है, वह अकाय, निराकार और निरवयव परमेश्वर तत्व का मानव प्रत्यक्ष रूप है। योग परंपरा में आदिनाथ के रूप में, वेदान्त परंपरा में दक्षिणामूर्ति के रूप में, तंत्र परंपरा में सदाशिव ऋषि, शिव ऋषि और शिवशंकर ऋषि के नाम से और सिद्धान्त परंपरा में स्वच्छंदनाथ, श्रीकण्ठरुद्र और नीलकण्ठरुद्र के नाम से इस प्रत्यक्ष मानव रूप की स्तुति की जाती है। श्वेताश्वतर उपनिषद में रुद्र महर्षि के रूप में और भक्तजनों द्वारा कैलासनाथ के रूप में इसकी पूजा की जाती है। श्री परमेश्वर के इस प्रत्यक्ष मानव रूप ने भूमि पर जिस जगह आकर मानव जाति को मार्गदर्शन प्रदान किया, उस स्थान के स्मरणार्थ कैलास तीर्थ यात्रा भी शुरू हुई।
गुरु परम्परा की वन्दना करने वाला यह श्लोक ध्यान दें:
सदाशिवसमारम्भां शंकराचार्य मध्यमां
अस्मदाचार्यपर्यन्तां वन्दे गुरुपरम्परां।
यह श्लोक सदाशिव से लेकर शंकराचार्य तक और फिर हमारे अपने आचार्य तक की परम्परा को नमन करता है।
शंकराचार्य द्वारा रचित दक्षिणामूर्ति स्तोत्र प्रसिद्ध है। वे वाणी द्वारा और मौन माध्यम- दोनों से शिष्यों को उपदेश देकर पराविद्या प्रदान करने वाले परमगुरु थे।
हठयोगप्रदीपिका आदियोगि आदिनाथ की स्तुति से आरम्भ होती है:
श्री आदिनाथाय नमोऽस्तु तस्मै येनोपदिष्टा हठयोगविद्या ।
विभ्राजते प्रोन्नतराजयोगमारोढुमिच्छोरधिरोहिणीव ॥
यह परम्परा है कि सदाशिवमूर्ति से पंचमुख साधना सम्प्रदाय (तत्पुरुषं, अघोरं, सद्योजातं, वामदेवं, ईशानं) का उद्गम हुआ।