Member   Donate   Books   7

आचार्यश्री के.आर. मनोज जी को दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान – 2025

AVS

नमस्कार
डॉ. मंगलम स्वामिनाथन फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया “श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान–2025” पुरस्कार आर्ष विद्या समाजम के संस्थापक एवं निदेशक आचार्य श्री के. आर. मनोज जी ने 29 नवंबर 2025 को प्राप्त किया। नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था।

सामाजिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री, बि.जे.पि. राष्ट्रीय नेता तथा डॉ. मंगलम स्वामिनाथन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की केंद्रीय सहमंत्री श्रीमती निमुबेन जे. बंभानिया जी मुख्य अतिथि थीं। प्रज्ञाप्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार जी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश जैन जी, और डॉ. मंगलम स्वामिनाथन फाउंडेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आर. बालशंकर जी आदि ने संबोधित किया।.
 
आचार्यश्री के. आर. मनोज जी को प्राप्त होने वाला यह तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। एटरनल हिन्दू फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया 2023 का “महर्षि अरबिंदो सम्मान” तथा 2024 का “अक्षय हिन्दू पुरस्कार” भी उन्हें प्राप्त हो चुका है।
 
2 दिसंबर तक दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में आर्षविद्यासमाजम की टीम ने सहभागिता की।
स्नेहपूर्वक,
आर्ष विद्या समाजम