Skip to content

सनातन धर्म उत्कृष्टता पुरस्कार – 2024

  • by

2024 सनातन धर्म उत्कृष्टता पुरस्कार आर्ष विद्या समाजम की विशाली शेट्टी जी को प्रदान किया गया!

मुंबई स्थित सनातन धर्म उत्कृष्टता आयोजन समिति द्वारा प्रदत्त यह पुरस्कार विशाली जी को प्राप्त हुआ।
यह पुरस्कार 29 सितंबर 2024 को होटल ताज, सांता क्रूज़, मुंबई में एक कार्यक्रम में संपूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान, आलंदी, पुणे के संस्थापक) द्वारा प्रदान किया गया।
sanathana-dharma-uthkrushta-puraskar-2
sanathana-dharma-uthkrushta-puraskar-3

सनातन धर्म  जागरण गतिविधियों के क्षेत्र में निस्वार्थ योगदान के लिए विशाली जी पुरस्कार की हकदार हैं।

sanathana-dharma-uthkrushta-puraskar-5
sanathana-dharma-uthkrushta-puraskar-6
विशाली शेट्टी ने आचार्यश्री के आर मनोज जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से बहुभाषी अनुवाद कार्यों (पुस्तकें, पाठ्यक्रम, भाषण, वाद-विवाद, परामर्श, जनसंपर्क आदि), प्रकाशन मिशन, आईटी मिशन, प्रवासी और विशेष जनसंपर्क कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स – विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कर्नाटक) में रैंक होल्डर भी हैं। वह कासरगोड के मूल निवासी श्री बालगोपाल शेट्टी और जयंती शेट्टी (पुनर्नवा, नुल्लीपडी) की बेटी हैं।
sanathana-dharma-uthkrushta-puraskar-Acharya-KR-Manoj-Ji
कार्यक्रम में आचार्यश्री केआर मनोज जी ने बताया आर्ष विद्या समाजम की वर्तमान प्रासंगिकता, महत्व और कार्य योजना।
 
श्री अश्विनी उपाध्याय (अधिवक्ता, भारत के सर्वोच्च न्यायालय) ने हिंदू समाज के सामने आने वाली चुनौतियों पर व्याख्यान दिया।
श्री मनोज शंभू सिम्ह (हिंदू जागरण मंच, कोंकण प्रांत संयोजक), श्री रंजीत जाधव (बजरंग दल, कोंकण प्रांत संयोजक) और श्री मोहन कृष्ण सालेकर (विहिप, कोंकण प्रांत सचिव) भी उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम की शुरुआत ओ श्रुति जी की प्रार्थना से हुई और एंकरिंग भक्ति जी ने की।
 
कार्यक्रम में आर्ष विद्या समाजम के कार्यों और परियोजनाओं का परिचय देने वाली एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
O Sruthi - Hindi Book Launch
इस कार्यक्रम में स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने एवीएस की पहली महिला प्रचारिका ओ श्रुति जी की पुस्तक “एक प्रत्यावर्तन की कहानी (मैं कैसे इस्लाम में मतांतरित हुई और सनातन धर्म में वापस लौटी)” का भी विमोचन किया।
ओ श्रुति जी ने अपनी किताब और अपने अनुभव के बारे में बताया।
पुस्तक का हिंदी में अनुवाद दीप्ति वी कुशवाह और विशाली शेट्टी द्वारा किया गया था।
सनातन धर्म की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली विशाली जी को हार्दिक बधाई…!!!
आर्ष विद्या समाजम्